जालौन

वाद विवाद पर उतारू आठ लोगों पर पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में शांति भंग करने पर 8 लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्राप्त खबर के अनुसार ज्ञान भारती चैकी इंचार्ज विपिन कुमार दीवान रणधीर सिंह की पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम निकट भारती ग्राम लुहरगांव में पहुंची। लोहार गांव में विवाद करने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों रोहित कुशवाहा, देवेंद्र, सनी, नीलू निवासीगण ग्राम लोहरगांव पकड़ लिया। इसी तरह कोतवाली के उप निरीक्षक रामजीलाल तथा उप निरीक्षक पुत्तू लाल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम हीरापुर निवासी गणो आरोपियों भजन पुत्र देवी प्रसाद व फूल सिंह पुत्र छैलू प्रसाद अपने-अपने पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा करने के आरोप में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इसी क्रम में ज्ञान भारती छौंक चैकी प्रभारी विपिन कुमार व दीवान रनजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी तभी ग्राम छांैक निवासी आरोपी प्रहलाद सिंह गाली गलौज कर उत्पात मचाने पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक ओंकार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम महेवा निवासी आरोपी सुनील को झगड़ा करने पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध शान्ति भंग की धाराओं 170, 126, 135 के अंतर्गत चालान कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button