जालौन

रात 9 बजे व्यापारी से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

जालौन कोतवाली पुलिस के लूट को चोरी में दर्ज करने पर उठे सवाल

घर के बाहर हुई वारदात सीसीटीवी में कैद, व्यापारियों में दहशत; पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात्रि करीब 9:00 बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब व्यापारी अपने घर के बाहर मौजूद था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाश बैग छीनकर तेज रफ्तार बाइक से भागते दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर उठ रहा है कि बैग छीनने जैसी घटना के बावजूद पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करने के बजाय चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसे लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
फिलहाल जालौन कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। वहीं नगर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उचित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button