बरेली

फतेहगंज पूर्वी में दून वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी ग्राम उचसिया में आज दिन रविवार को क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए दून  वर्ल्ड स्कूल (इंग्लिश मीडियम) का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार सांसद राज्यसभा, डॉ अरुण कुमार वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, व विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव अग्रवाल विधायक कैंट बरेली, कुवर महाराज सिंह एमएलसी बरेली- मुरादाबाद, वीर विक्रम सिंह प्रिंस विधायक कटरा, हरि प्रकाश वर्मा विधायक जलालाबाद एवं शिक्षक विधायक बरेली रामपुर हरि सिंह ढिल्लों की गरिमामयी  उपस्थिति रही। कॉलेज प्रबंधन के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष विनय शर्मा व राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया गया। दीप प्रज्वलित के उपरांत विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम  विशेष रूप से श्री कृष्णा रासलीला एवं भजन ,संगीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में मौजूद अतिथियों ,अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्कृति कार्यक्रम की सभी लोगों ने बहुत-बहुत सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने सभी अतिथियों अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि दून वर्ल्ड  स्कूल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक उत्तम शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम  में उपस्थित सभी लोगों ने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की। वही इस अवसर पर समस्त क्षेत्र की जनता एवं गमन लोग उपस्थित रहे सभी आए हुए अतिथियों ने विद्यालय की प्रबंधन समिति के उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button