बरेली
रोटरी क्लब का बरेली ग्लोरी के तत्वाधान में स्थानीय गंगा चरण अस्पताल के ऑडिटोरियम में निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोटरी मंडल अध्यक्ष राजन विद्यार्थी जी के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम में मैक्स हॉस्पिटल नोएडा की सीनियर डायरेक्टर ब्रेस्ट सर्जिकल ऑंकोलॉजी डॉक्टर नवनीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में रही और उन्होंने अपने लेक्चर में ब्रेस्ट कैंसर से सावधानियां ,बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की डॉक्टर नवनीत कौर ने उपस्थित महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए और उन्हें संतुष्ट किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार सक्सेना पर्यावरण एवं वन्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे डॉक्टर अरुण सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया की महिलाओं में स्तन कैंसर और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर अधिकांश पाया जाता है उसके उपचार संबंधी चर्चा अरुण सक्सेना जी द्वारा की गई. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी चेयरपर्सन गंगा चरण हॉस्पिटल ने भी कैंसर एवं अन्य व्याधियों से संबंधित उपचारों के बारे में और सावधानियां के बारे में बताया.
डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी ने ब्रेस्ट कैंसर के उपचार के विभिन्न चरणों के बारे में बताया
१ सर्जरी २ कीमोथेरेपी 3 विक्ररण चिकित्सा ४ हार्मोन थेरेपी
मुख्य वक्ताओं में डॉ अभिषेक सिंह सीनियर कंसल्टेंट ऑंकोलॉजी गंगा चरण अस्पताल बरेली ने भी उपस्थित जनसभा को संबोधित किया और इस व्याधि से बचाव निदान के बारे में उपस्थित जन समूह को बताया. डॉ अभिषेक सिंह ने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय के बारे में बताया ! कार्यक्रम के अध्यक्ष राजन विद्यार्थी मंडल अध्यक्ष जिला 3110 ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी द्वारा किए गए इस उत्तम कार्य के लिए क्लब के सदस्यों और पदाधिकारी की भूरि भूरि प्रशंसा की और हौसला बढ़ाया ,
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी के अध्यक्ष अशोक अवस्थी सचिव शैलेंद्र सक्सेना उपाध्यक्ष सतवंत सिंह चड्ढा जॉइंट सेक्रेटरी अशोक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष राजीव कोहली के अतिरिक्त बोर्ड के निम्नलिखित डायरेक्टर उपस्थित रहे
जगदीश चंद्र,के के सिंह गंगवार,आर एस भंडारी,एस डी शर्मा,हरिओम शर्मा, आरपी सिंह, सलिल मथुरिया,मोहित जौहरी, प्रदीप वर्मा ,कार्यक्रम का संचालन अजय अरोड़ा द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में क्लब के अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने सभी को धन्यवाद दिया




