रामपुर शाहबाद

ईद को लेकर पुलिस अलर्ट

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने नगर समेत क्षेत्रभर की मस्जिदों का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। सोमवार को शाहबाद पुलिस ने शहर समेत क्षेत्रभर की मस्जिदों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान मस्जिदों में ईद की नमाज को लेकर चर्चा की गई वहीं लाउडस्पीकर की आवाज नियमानुसार रखने के निर्देश दिए।कोतवाल प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के खांची वाली मस्जिद, सफेद मस्जिद, खटपुर की मोती मस्जिद, मस्जिद काजी, तकिया, बेदान की इलाही मस्जिद और मुस्तफा मस्जिद का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान मस्जिदों के जिम्मेदारों से ईद की नमाज को लेकर बातचीत की। वहीं ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील भी की। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि त्यौहार पर शांति व्यवस्था कायम रखें, दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुचाएं। भौतिक सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में जाना गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button