
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर के हनुमान पहाड़ी रोड स्थित एक निजी विद्यालय एन्जल एकेडमी में एक अध्यापिका द्वारा प्रेप क्लास में पढ़ने वाली मासूम बालिका नंदिका के बुरी तरह मारपीट कर चोटिल करने का मामला सामने आया है। नंदिका के पिता संदीप कुमार ने बताया की उसकी बेटी के साथ अध्यापिका प्रियंका ने इतनी भयंकर तरीके से मारपीट की कि उसकी बच्ची की दाहिनी आँख बंद हो गई है।
संदीप ने बताया जब वह इसकी शिकायत लेकर प्रिंसिपल से की तो उन्होंने भी कोई संज्ञान नहीं लिया I संदीप ने इस मामले की मुख्यमंत्री पोर्टल सहित राजस्थान पुलिस पोर्टल व शिक्षा विभाग को शिकायत की है


