क्राइममथुरा

महिला से दरिंदगी, बारी-बारी से लूटी उसकी अस्मत

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दोनों आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद साथी ने सरेंडर कर दिया। आरोपियों ने शनिवार को महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। मांट थाना क्षेत्र में पति से झगड़ाकर आई महिला को अकेला देख आरोपियों ने उसे दबोच लिया। उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। बेगमपुर गांव के रहने वाले आरोपी 24 वर्षीय राजकुमार और 20 वर्षीय दुर्गेश ने यमुना नदी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ने वाले पेटूंन पुल के पास इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़ित महिला के पति शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया। इसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। आरोपियों के बारे में सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि राजकुमार और दुर्गेश राधारानी अंडरपास के नजदीक मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजकुमार और दुर्गेश को पकड़ने गई। पुलिस टीम से बचने के लिए राजकुमार ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में मांट पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली राजकुमार के बाएं पैर में लग गई। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। राजकुमार को गोली लगते ही दुर्गेश ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने राजकुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से 1 तमंचा 3 कारतूस बरामद किए। आरोपी राजकुमार पर 2025 में नाबालिग के साथ दुराचार का एक मुकद्दमा दर्ज है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button