बरेली

मनरेगा व संविदाकर्मीयों भुगतान में देरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम का सौंपा ज्ञापन 

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों एवं संविदा कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला मनरेगा अधिकारी हबीब अंसारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते मनरेगा मजदूरों का पिछले 75 दिनों से भुगतान लंबित है, वहीं रोजगार सेवकों सहित संबिदा कर्मचारी को भी करीब 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button