बरेली
धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, लक्ष्य के अनुरूप खरीद के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) / जिला खरीद अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने तहसील मीरगंज के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 4 केंद्रों पर कुल 1400 कुंतल धान खरीद पाई गई, जो अत्यंत कम है।
एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को सत्यापित किसानों से संपर्क कर प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप खरीद सुनिश्चित करने, किसानों को असुविधा न होने देने और समय से भुगतान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ, तहसीलदार आशीष, केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।



