
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आज पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित ट्रैफिक कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा किया गया।
उद्घाटन के दौरान एसएसपी ने क्रमशः एसपी ट्रैफिक कार्यालय, वीआईपी सेल, पेशी ऑफिस, टीआई ऑफिस एवं प्रहरी उद्यान का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां सहित समस्त स्टाफ को बधाई दी गई। साथ ही मौजूद अधिकारियों में एसपी सिटी मानुष पारीक, शिवम् आशुतोष, एएसपी सोनाली मिश्र, एएसपी अंजना दहिया, सीओ सेकंड अंजनी तिवारी, सीओ फरीदपुर संदीप सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।




