मंत्री दीपिका ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्टफोन का किया वितरण

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
मेहरमा (गोड्डा): प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुई। वहीं मौके पर प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेन महतो, मेहरमा जिला परिषद उत्तरी सदस्या ज्योति कुमारी, प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी, उप प्रमुख ब्रह्मदेव स्वर्णकार, बीस सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, कांग्रेस पार्टी के पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र शेखर आजाद मौजूद रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं अन्य अतिथियों का पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण, विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के द्वारा सभी सेविकाओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों के लिए खेल किट वितरण किया गया साथ ही महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। स्मार्टफोन वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों को ऑनलाइन कार्य करने में अब साहूलियत होगी। राज्य की हेमंत सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंईया सम्मान योजना का लाभ सभी महिलाएं एवं बहनों को मिल रहा है। साथ ही सभी गरीब जरूरतमंद परिवार का अबुआ आवास के तहत पक्का घर का सपना पूरा हो रहा है। राज्य के जनता की सभी समस्याओं को पूरा करने के लिए हेमंत सरकार अग्रसर है। वहीं स्मार्टफोन प्राप्त होने पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी साहब लाल हांसदा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम कुमारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के नेता अरविंद झा, अंजुलता सिन्हा, आत्मा पांडेय, पंचायत समिति सदस्य अरविंद पासवान, बमबम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।