एसीबी की कार्यवाई पहली ही पोस्टिंग मे रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बरहरवा आपूर्ति पदाधिकारी
Barharwa Supply Officer arrested for taking bribe in ACB action in his first posting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड मे पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार अपने पहले ही पोस्टिंग मे40हजार रुपैया रिश्वत लेते हुए एसीबी के हत्थे चढ़ गए। एसीबी ने यह कार्यवाई गुरुवार कों प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय मे किया,एसीबी के इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड मुख्यालय में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा डीलरो से अवैध वसूली की जा रही थी जिसके बाद डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी से कार्यवाई की मांग की थी।इसके बाद एसीबी के पदाधिकारियों ने योजना बनाकर आलमगीर आलम कों40हजार रुपैया देकर आपूर्ति पदाधिकारी के पास भेजा जहाँ पूर्व से ही सादे लिबास मे घात लगाए एसीबी के अधिकारियो ने आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार कों रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर दुमका कार्यालय ले गई,फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।इस मामले मे एसीबी के अधिकारियो ने कोई बयान नहीं दिया है।वही बताया जा रहा है की आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार मूल रूप से दुमका के निवासी है और बरहरवा प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पपदाधिकारी के पद पर यह उनकी पहली पोस्टिंग थी।


