जामताड़ा

आरएसएस ने समरसता, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

RSS gave the message of harmony, family enlightenment and environmental protection.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के करमाटाड़ प्रखण्ड क्षेत्र में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर आरएसएस के पर्यावरण संयोजक शिवशंकर जी ने समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में जातिवाद और कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक है और विभिन्न संतों व महात्माओं के प्रयास इसी दिशा में प्रेरक हैं। शिवशंकर जी ने पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश के संतुलन और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिवार को समाज की मूल इकाई बताते हुए आदर्श परिवार निर्माण, बाल पोषण, समान अवसर और सामूहिक आहार की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी जीवनशैली अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जीवन मूल्यों के साथ संस्कृति को बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह राजाराम मंडल, खंड कार्यवाह प्रशांत, शारीरिक प्रमुख दिवाकर और दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button