जामताड़ा

चेन्नई में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले अहमद का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

गांव में पसरा मातम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़। करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीठरा निवासी मरहूम अहमद का पार्थिव शरीर बुधवार को करीब तीन-चार दिनों के इंतजार के बाद हवाई जहाज से उनके पैतृक आवास पहुंचा। चेन्नई में कंपनी में काम करने के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनकी दुखद मौत हो गई थी। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बुधवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार एवं परिचित पहुंचे और नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोकाकुल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने और झारखंड में रोजगार का उचित अवसर नहीं मिलने के कारण अहमद रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए थे। वहां एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और अपने परिजनों का भरण-पोषण करने के उद्देश्य से वे घर से दूर रहकर काम कर रहे थे, लेकिन एक सड़क दुर्घटना ने उनकी जिंदगी छीन ली।
परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर चेन्नई से पैतृक गांव लाने में करीब 30 से 40 हजार रुपये खर्च हुए। इस दुखद घटना ने एक बार फिर झारखंड के युवाओं को रोजगार के अभाव में दूसरे राज्यों में पलायन करने की मजबूरी और उससे जुड़े जोखिमों को उजागर किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button