बरेली

बरेली समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मौसम का मिजाज फिर बदल गया। शुक्रवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे रिमझिम बारिश होती रही। इस दौरान तेज हवा भी चली। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बृहस्पतिवार को दोपहर तक बादल मंडराते रहे, लेकिन निम्न वायुदाब का क्षेत्र नहीं बनने से बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 29.4 व न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है।
 आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा पर बना पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवा के साथ पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रहा है। इससे बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार को भी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर गरज-चमक और तेज हवा संग बारिश का अनुमान जताया है। बारिश से पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का सुझाव दिया है। उधर, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
बदायूं में रिमझिम बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों में मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और जगह-जगह कीचड़ की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी साफ नजर आया। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button