गाजियाबाद

गंदगी से जूझती कालोनी, जिम्मेदार मौन  लोनी नगरपालिका की लापरवाही फिर उजागर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी नगरपालिका परिषद एक बार फिर अपनी सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर सवालों के घेरे में है। वार्ड संख्या 41 की गुलाब वाटिका कॉलोनी, खासकर गली नंबर 9 (नहर साइड), इन दिनों गंदगी, जलभराव और दुर्गंध का केंद्र बनी हुई है।
स्थानीय निवासी महीपाल जांगिड़ ने क्षेत्र की गंभीर स्थिति को उजागर करते हुए बताया कि गली में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जबकि गंदे पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। हालात इतने खराब हैं कि गली में  गंदा पानी जमा होकर बदबू फैला रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों, में खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि इसी कॉलोनी में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष भी निवास करते हैं, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। नगरपालिका की ओर से कूड़ा उठाने की मशीन एक बार जरूर आई, लेकिन सफाई करने के बजाय गड्ढा खोदकर चली गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई कर्मचारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। कूड़े के ढेर और गंदे पानी से बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
अब सवाल यह उठता है कि जब जनप्रतिनिधि अपने मूल कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं, तो आम जनता आखिर किससे उम्मीद करे? क्या इस गंभीर स्थिति पर कोई ठोस कार्रवाई होगी या फिर यह समस्या यूं ही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करती रहेगी?
अब निगाहें प्रशासन पर हैं  क्या इस वीडियो और शिकायत के बाद कोई कदम उठाया जाएगा?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button