कैराना

48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार,जेल रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। मैरिज होम के बाहर से चोरी हुई बाइक के मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
मोहल्ला गुलशननगर निवासी हारुन पुत्र मोहम्मद अकबर ने 24 मार्च को अपनी एचएफ डीलक्स बाइक (नंबर यूपी 19 के 4734) तित्तरवाड़ा रोड स्थित इंडियन मैरिज होम के बाहर खड़ी की थी। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए अंदर गया था। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका, जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तेज की गई। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हारून पुत्र लतीफ और मुबारिक पुत्र सलामू निवासी ग्राम तित्तरवाड़ा के रूप में हुई है। केतलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। आशंका है कि दोनों क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय पूनिया, हेड कांस्टेबल सन्नी राणा और हेड कांस्टेबल निखिल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button