खैरथल

खैरथल में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य 11 कुण्डीय मारुति महायज्ञ का आयोजन 2अप्रेल को

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो। 

खैरथल। श्री सिद्ध हनुमान जी पहाड़ी मंदिर परिसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य 11 कुण्डीय मारुति महायज्ञ का आयोजन गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे श्रृंगार आरती से होगी। इसके पश्चात 9 बजे यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा तथा प्रातः 11 बजे यज्ञ-पूजन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसके बाद 11:15 बजे आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालु सपरिवार प्रसाद ग्रहण करेंगे। सायं 8:15 बजे संध्या आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री लालचंद रोघा, महंत श्री केशव गिरी जी महाराज, यज्ञाचार्य पं. बृजेश तिवारी जी एवं पुजारी चन्दन लोढा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। आयोजन श्री सिद्ध हनुमान पहाड़ी मंदिर सेवा समिति, खैरथल एवं समस्त भक्तजनों के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

 

 

 

 

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button