खैरथल

इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल का 12वीं बोर्ड रिजल्ट में भी रहा दबदबा

आन्या अग्रवाल ने कला वर्ग भी किया जिला टॉप ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : स्थानीय विद्यालय इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल का 12वीं क्लास कला वर्ग में आन्या अग्रवाल पुत्री श्री रॉबिन अग्रवाल ने 98.80% प्राप्त कर जिला टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनके पिताजी खैरथल मंडी में आढ़ती है। इनके दादाजी सुरेश चंद अग्रवाल मातोर के सरपंच रह चुके है। इनकी माताजी पायल अग्रवाल है। जिन्होंने राजनितिक विज्ञान में नेट जेआरफ किया हुआ है।

       वही वाणिज्य वर्ग में तनीषा गुप्ता पुत्री श्री हरि नारायण गुप्ता ने 97.50% प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है। कला वर्ग में बोर्ड रिजल्ट में 63 बच्चों में से 22 बच्चों ने और वाणिज्य वर्ग में  54 बच्चों में से 14 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए है।
       ई.पी. स्कूल के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि इससे पहले 10 वीं में भी भानु प्रताप ने IIT मैन में मुदित गुप्ता ने और NEET में हुसैनपुर गांव से प्रदीप ने जिला टॉप  किया शानदार रिजल्ट आने पर सभी बच्चों को बधाइयां दी गई और स्टॉफ ने एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशियों का इजहार किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button