भरत पुर
प्रशासक को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। ग्राम पंचायत में बाल हितेषी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ग्राम पंचायत दीवली की सरपंच/प्रशासक भाग्यश्री मीना को ज़िला स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रयत्न संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण, शिक्षा के प्रसार एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सुश्री भाग्यश्री मीना का योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष शिवानी दायमा भी मौजूद रहीं।



