गोड्डा

भारतीय जनता पार्टी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे : प्रेमनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने स्थानीय होटल के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। दौरान उन्होंने कहा कि हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बेटी का हत्यारा कोई और नहीं एक भाजपाई है। यह घटना कितना दर्दनाक है कि बेटी बचाव, बेटी पढ़ाव और नारी शसक्तीकरण का नारा देने वाली भाजपा के नेता ने नवरात्रि के दिन जिस दिन बेटियां पूजी जाती है उसी दिन एक बेटी की हत्या कर अपने खून पीने के प्यास बुझाया। खून की प्यासी बीजेपी ऐसी निर्लजता कहां से लाती है, ईश्वर ही जाने !
भाजपा हर बार पूरी मानवता को शर्मशार करने से बाज नहीं आती है। कोई इतना निर्दय, क्रूर और रक्त पिपासु कैसे हो सकता है भाजपा को आज इसका जवाब देना चाहिए। यह घटना झारखंड की आत्मा को झकझोंर देने वाली है। यह घटना न केवल लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाली है, बल्कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को भी उजागर करती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हम तमाम कार्यकर्ता इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुःख  व्यक्त करते हैं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं, लेकिन इस संवेदनशील और दुखद घटना को लेकर जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति करने की कोशिश की वह निंदनीय ही नहीं बल्कि अत्यंत खतरनाक भी है। भाजपा ने इस मामले को जान बूझकर सांप्रदायिक रंग देने की साजिश रची ताकि राज्य में और अशांति फैलाकर राजनीतिक लाभ लिया जा सके। अब जब जांच में सच्चाई सामने आ चुकी है तो भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेता भीम राम है, जो बीजेपी का बूथ अध्यक्ष और एससी एसटी प्रकोष्ठ से भी जुड़ा बताया जा रहा है। अब भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि वह झारखंड की जनता से सार्वजनिक स्थलों पर खड़ा होकर माफी कब मांगेंगे और उस दरिंदे को फांसी की सजा दिलवाने के लिए कबसे धरना, प्रदर्शन, मसाल जुलूस आदि कार्यक्रम करेंगे।
भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। यह पार्टी हर बार समाज में हिंदू मुस्लिम का जहर घोलकर लोगों को आपस में लड़ने की कोशिश करती है। इनके पास ना कोई विकास का विजन है और न ही समाज को जोड़ने की सोच। इनका एकमात्र  एजेंडा है नफरत फैलाए और सत्ता पाओ। झारखंड की जागरूक जनता भाजपा की इन साजिशों से भली भांति अबगत हो चुकी है। राज्य की जनता जानती है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ही सबको साथ लेकर चलने और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सचिव बासुदेव सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष युसूफ अंसारी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button