बरेली
बरेली जंक्शन पर 86.8 करोड़ से कराए जाएंगे पांच विकास कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। केंद्रीय बजट के एक माह के बाद रेलवे ने पिंक बुक जारी कर दी है। बरेली के लिए 99.51 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया गया है। इस बजट से इसी वित्तीय वर्ष में काम भी शुरू करा दिए जाएंगे। उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन पर 26-26 कोच की दो वॉशिंग लाइन प्रस्तावित थीं, लेकिन अब यहां तीन वॉशिंग लाइन और दो सिक लाइन बनाई जाएंगी। इसके लिए 11.72 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। जंक्शन पर अब अत्याधुनिक एसी मेंटीनेंस शेड बनाया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक क्रेन भी रहेगी। इसके लिए बजट में 13.82 करोड़ रुपये निर्धारित हैं।

