पाकुड़
लिट्टीपाड़ा में गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक
A trailer loaded with gravel overturned in Littipada, the driver and assistant driver narrowly escaped.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-घरमपुर मुख्य सड़क पर डहरलहनगी के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क से नीचे पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर (संख्या डब्ल्यूबी 65 ई 7776) हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित एक पत्थर क्रेशर से गिट्टी लोड कर एनएच 333ए के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान डहरलहनगी के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।



