बरेली
पुलिस से हुई मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर को लूट और छिनैती जैसी घटनाओं से आतंकित करने वाले बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश को दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश ने बीते अलग-अलग इलाकों में हुई छिनैती की घटनओं में शामिल था।
पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के सुभाषनगर पुलिस सूचना मिली थी कि पराग फैक्ट्री के पास स्कूटी सवार दो महिलाओं से अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल और पर्स छीनने वाला करगैना चौकी इलाके में घूम रहा है। आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। लिहाजा पुलिस फतेहपुर रोड इटौआ मोड़ पर बदमाश की घेराबंदी की। खुदको घिरता देख उसने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया और भागने लगा।
जवाबी फायरिंग बदमाश को दोनों पैरों में गोली लगी। ग्राम सुकाली थाना शाही के रहने वाले बदमाश संजू उर्फ रघु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी 9 मार्च को इज्जतनगर क्षेत्र के नैनीताल रोड, 12 मार्च को बुखारा मोड़ और 13 मार्च को पराग फैक्ट्री के पास छिनैती की घटनाओं में शामिल था। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से 1 तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल बाइक व मोबाइल आदि बरामद किया।


