
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड रविवार पांच अप्रैल, को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में देश,विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिनमे उत्तर प्रदेश बरेली से डॉ रुचि सक्सेना द्वारा कला क्षेत्र में सम्मानित किया गया। आइकॉन अवार्ड -2026 समारोह का आयोजन सुबह 10.00 बजे से सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा – जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया । जिसमें देश, विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर ने बताया की इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी अशोक माहेश्वरी जयपुर से और सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट राजीव कुमार रंजन, नई दिल्ली द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके प्रोग्राम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में डॉ. नीता शर्मा – मिसेज इंडिया -2022 (फर्स्ट रनर अप ) द्वारा डॉ. रूचि सक्सेना को भव्या फाउंडेशन के ब्रांड एम्बेसडर का ताज पहनाकर नवाजा गया।
वहीं साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन एंकर आर जे सपना (आकाशवाणी) ने किया ।
समारोह में साहित्य, पत्रकारिता,समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन, ज्योतिष व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।



