गाजियाबाद

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार में भीषण आग

चालक ने कूदकर बचाई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब 709B डीएलएफ अंकुर विहार अंडरपास के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब कार दिल्ली की ओर से आ रही थी। अचानक उठी लपटों ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। यदि थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही आसपास चल रहे अन्य वाहन आग की चपेट में आए। समय रहते चालक की सूझबूझ और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button