पाकुड़ में दिशा समिति की बैठक, विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा
Disha Committee meeting in Pakur, detailed review of development works

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने पहली बार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सांसद विजय कुमार हसदा ने की। बैठक का शुभारंभ सांसद विजय कुमार हसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, नगर परिषद अध्यक्ष साबरी पाल, डीसी मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी और डीएफओ सौरव चन्द्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, लिट्टीपाड़ा विधायक प्रतिनिधि अजीजुल इस्लाम, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड प्रमुख चंदनामाल पहाड़िया अन्य जनप्रतिनिधि समेत लगभग सभी विभागों के अधिकारी तथा कोल कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद विधायक के हाथों लाभुकों के बीच परिसमाप्ति का वितरण भी किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। अंत में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पाकुड़ जिले में पदस्थापना के बाद यह उनकी चौथी दिशा बैठक है और उन्होंने सांसद विजय कुमार हसदा का बैठक में शामिल होने एवं समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया।



