भरत पुर
सलोनी को होम्योपैथिक रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भरतपुर। उपखण्ड भुसावर के गॉव नयागॉव खालसा निवासी एवं महवा में होम्योपैथिक चिकित्सालय में जूनियर नर्स सलौनी चौधरी होम्योपैथिक रत्न अवार्ड से सम्मानित हुई। मिली जानकारी के अनुसार डॉ0 हैनीमेन जयन्ती समारोह जयपुर में आयोजित किया गया। जहां सलोनी चौधरी जूनियर नर्स को हैनिमेन होम्योपैथिक रत्न अर्वाउ से सम्मानित किया गया। उन्हें नर्सिंग स्टाफ के रूप में सराहनीय, उत्कृष्ट, समर्पित काम के लिए सम्मान मिला।



