झुंझुनू

जीण माता धाम पर पूर्वजों के भवनों के स्वामित्व व सुविधाओं को लेकर सीकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के गुड़ा पौंख के श्री जीण माता सेवा समिति द्वारा जीण माता धाम सीकर में पूर्वजों द्वारा निर्मित भवनों के स्वामित्व हक दिलाने एवं पदयात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी को ज्ञापन सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष रुड़सिंह शेखावत ने बताया कि गुड़ा पौंख सहित आसपास के क्षेत्रों से हर वर्ष हजारों श्रद्धालु प्राचीन परंपरा के अनुसार पदयात्रा कर जीण माता के दरबार में पहुंचते हैं। पूर्वजों द्वारा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाए गए भवन वर्षों तक पदयात्रियों के उपयोग में आते रहे जो आस्था और सामाजिक सहयोग का प्रतीक हैं। समिति ने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में मंदिर कमेटी द्वारा पुराने भवनों को हटाकर नए निर्माण कर दिए गए, जिससे पदयात्रियों को ठहरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जो कुछ भवन वर्तमान में जर्जर अवस्था में हैं उनकी मरम्मत के लिए भी अनुमति नहीं मिल पा रही है। समिति ने मांग की है कि पदयात्रियों के लिए ठहरने, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए तथा पूर्वजों के योगदान का सम्मान करते हुए समिति को उचित अधिकार प्रदान किए जाएं। साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत की अनुमति भी दिलाई जाए। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रुड़सिह शेखावत पौंख, उपाध्यक्ष ब्रह्मदत मीणा गुड़ा,सचीव रुघवीर प्रसाद, महासचिव रविंद्र सिंह पौंख,कैला देवी,कजोड़ मल सैनी, ताराचंद मेघवाल, बंशीधर, राकेश नायक,रमेश मेघवाल सहीत पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button