हजारीबाग
लॉयला विद्यालय, चरही में अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चुरचू प्रखंड चरही लॉयला विद्यालय,में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, जिसमें सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष तथा संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी उनके विचारों और आदर्शों को प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री एम. के. बर्नवाल ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने एवं शिक्षा के महत्व को समझने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित शिक्षकों में प्रियंका कुमारी, मनीष बक्शी, किशन कुमार, ऋषु कुमार, दीपक कुमार, चंदन गुप्ता, मनीषा सिंह, किरण कुमारी, आकाशी कुमारी, रेनू कुमारी, दीपिका कुमारी, खुशी कुमारी, श्वेता कुमार तथा लकी कुमारी शामिल थे।



