दिल्लीराष्ट्रीय

तैयारी करके झूठ बोलते हैं राहुल गांधी

'वोट चोरी' वाले आरोपों पर बीजेपी का करारा पलटवार

दिल्ली। भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या विपक्ष के किसी नेता को भारत के अधिकारियों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? और जब हमारे सशस्त्र बलों पर हमला करने की बात आती है, तो हमेशा राहुल गांधी ही आगे आते हैं।
चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ को लेकर गंभीर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बहुत दिनों से हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक एटम बम छोड़ने की बात कर रहे थे। मुझे कल किसी मित्र ने कहा कि ये तो जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे थे। सच कहूं, तो कांग्रेस के युवराज और नेता प्रतिपक्ष की भाषा का जो अहंकार था, वो चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए था।
भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या विपक्ष के किसी नेता को भारत के अधिकारियों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? और जब हमारे सशस्त्र बलों पर हमला करने की बात आती है, तो हमेशा राहुल गांधी ही आगे आते हैं। क्या देश की संवैधानिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए ऐसी भाषा नेता प्रतिपक्ष को शोभा देती है। देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाने वाले भी राहुल गांधी ही हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट को ऊंचा-नीचा बोलने से नहीं चूकते।
भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इस देश की आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं। हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है। इसलिए कोई स्वतंत्र निकाय जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए। क्योंकि, इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े।
यादव ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा में 9,71,41, 289 वोटर थे और लोकसभा के समय 9,30,61,760 वोटर थे। लोकसभा और विधानसभा के बीच 40 लाख वोट बढ़े, जबकि राहुल गांधी 1 करोड़ बता रहे हैं। तो 60% का मार्जिन हुआ। क्या आगे से वो कुछ भी बोलेंगे, तो क्या उसे 60% माइनस करके समझा जाए। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने जो नकली आख्यान बनाने की कोशिश की है, वो उन्हीं के तथ्यों से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। अपनी राजनीति के लिए, कांग्रेस पार्टी झूठे दावे गढ़कर भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। लेकिन हमारा भारतीय संविधान मजबूत है और भारत की जनता ने बार-बार उनके झूठे दावों को नकारा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button