विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन गाजियाबाद में आसरा केंद्र का उद्घाटन

एनपीटी गाजियाबाद ब्यूरो
गाजियाबाद। देश भर में दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठ नागरिको को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से निः शुल्क सहायक उपकरण प्रदान हेतु विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन गाजियाबाद में आसरा केंद्र (गाजियाबाद) की स्थापना की गई है। इस आसरा केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय विनायक जोशी पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी के कर कमलो द्वारा किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। इसका उद्देश्य लाभ के लिए काम करना नहीं बल्कि इसका उद्देश्य दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठ नागरिको के लिए के लिए सहायक उपकरण का निर्माण करना है। इसके अतिरिक्त, देश के दिव्यांगजनो के लिए कृत्रिम अंगों और अन्य पुनर्वास सहायता की उपलब्धता, उपयोग, आपूर्ति और वितरण को बढ़ावा, प्रोत्साहित करना और विकसित कर दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठ नागरिको को अधिकतम संभव लाभान्वित करना है। इसका मुख्य जोर उचित मूल्य पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठ नागरिको को बेहतर गुणवत्ता वाले सहायता उपकरण प्रदान करना है। इस अवसर पर 51 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठ नागरिको को निः शुल्क सहायक उपकरण प्रदान किये गए। सभी 51 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठ नागरिको एवं उनके साथ आये परिजनों के लिए निः शुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एमडी ममता चौधरी, मनोज यादव महानगर अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, अमित त्यागी निगम पार्षद, मनोज त्यागी निगम पार्षद, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विवेक, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मनु पाल बंसल, जिला पंचायत सदस्य बागपत आदि भी उपस्थित रहे।