खैरथल

मंगला पशु बीमा योजना से निर्मला देवी को मिली राहत

कठिन समय में बना सहारा

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : जिले के गांव नौरंगाबाद की निवासी निर्मला देवी के लिए मंगला पशु बीमा योजना संकटकाल में सहारा बनकर सामने आई। निर्मला देवी ने अपने पशुपालन कार्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अपनी गाय का बीमा इस योजना के तहत करवाया था।

कुछ समय बाद दुर्भाग्यवश उनकी गाय की मृत्यु हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि, योजना के अंतर्गत समय पर बीमा क्लेम मिलने से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस मदद ने न केवल उनके नुकसान की भरपाई की, बल्कि उन्हें फिर से पशुपालन कार्य को आगे बढ़ाने का संबल भी मिला।
निर्मला देवी ने बताया कि यदि उन्होंने पशु बीमा नहीं करवाया होता तो इस नुकसान की भरपाई करना बेहद मुश्किल होता। उन्होंने अन्य पशुपालकों से भी अपील की कि वे अपने पशुओं का बीमा अवश्य करवाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में आर्थिक संकट से बचा जा सके। मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button