खैरथल

विदेशी भाषा और SIIC की स्थापना को लेकर 1 मई को होगा एमओयू

कलेक्ट्रेट मे होगा जिलास्तरीय आनलाइन प्रसारण

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा । राजस्थान सरकार की बजट घोषणा “विदेशी भाषा संचार कौशल योजना” के अंतर्गत English and Foreign Languages University, हैदराबाद, उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान एवं Skill India International Centre (SIIC) की स्थापना हेतु National Skill Development Corporation तथा कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान के मध्य MoU हस्ताक्षर समारोह का आयोजन 1 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे Birla Auditorium, जयपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, खैरथल-तिजारा में भी किया जाएगा, जिसमें जिले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर के पर्यवेक्षण में प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय खैरथल को नोडल अधिकारी तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था, तकनीकी संचालन, बैठक व्यवस्था एवं प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button