पाकुड़

प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का रेंडमाइजेशन के माध्यम से हुआ पदस्थापन

Trained Assistant Professors were posted through randomization.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर सहायक आचार्य संवर्ग अंतर्गत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 06 से 08) के पदस्थापन की प्रक्रिया संपन्न हुई। यह प्रक्रिया रेंडमाइजेशन प्रणाली के माध्यम से सभी शिक्षकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघा भारद्वाज ने की। इस दौरान गणित एवं विज्ञान शिक्षक, सामाजिक विज्ञान शिक्षक तथा भाषा शिक्षकों का पदस्थापन निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि पदस्थापन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने नवपदस्थापित शिक्षकों से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत अहम है। विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण का आधार होता है। इसलिए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अनुशासन, नैतिकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर जेम्स सुरीन, नयन कुमार तथा नवपदस्थापित शिक्षक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button