पाकुड़

सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल, दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र के डोमनगड़िया गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जामसोल गांव से पाकुड़िया आ रहे थे। घायलों में बाबूलाल हेंब्रम (22) और उबीलास सोरेन (17) शामिल हैं। दोनों महिलाओं को परिजन बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट ले गए। सूचना मिलते ही एएसआई चंद्रानंद ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. आयुष आजाद ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सुधार होने पर दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button