कानपुर
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा रविवार को कानपुर में मरीजों के लिए नि:शुल्क हार्ट सर्जरी ओपीडी का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : हृदय से जुड़ी बीमारियों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा रविवार को कानपुर में मरीजों के लिए नि:शुल्क हार्ट सर्जरी ओपीडी का आयोजन किया गया। यह ओपाीडी शहर के राजीव हार्ट केयर, सचान चौराहा में आयोजित की गई। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल,लखनऊ के सीनियर हार्ट सर्जरी स्पेशलिस्ट ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को हृदय संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया। इस पहल के तहत मरीजों को मेदांता के अनुभवी डॉक्टर गौरंगा मजूमदार, डायरेक्टर हार्ट सर्जरी स्पेशलिस्ट से सलाह लेने का अवसर मिला, जिससे उन्हें अपने शहर में ही उच्च स्तरीय हृदय उपचार की सटीक जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ओपीडी के दौरान विभिन्न प्रकार की हृदय समस्याओं की जांच की गई और मरीजों को आगे के उपचार के लिए उचित सलाह दी गई। ओपीडी में कोरोनरी बाईपास सर्जरी,वाल्व रिप्लेसमेंट,एओर्टिक एन्यूरिज्म सर्जरी,हार्ट ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक हार्ट सर्जरी, वैस्कुलर सर्जरी सहित टीएवीआर जैसी उन्नत प्रक्रियाओं की भी मरीजों को विस्तार से जानकारी दी गई। इससे लोगों में जटिल हृदय रोगों के इलाज को लेकर जागरूकता बढ़ी।डॉक्टर गौरंगा मजूमदार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मरीजों को उनके शहर में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले। इस ओपीडी के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाना चाहते हैं और उन्हें सही समय पर सही सलाह उपलब्ध कराना चाहते हैं।यह ओपीडी अब प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को निरंतर विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके।



