कानपुर
मदर्स डे पर रॉयल लिटिल स्टार में भव्य आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : बिठूर स्थित रॉयल लिटिल स्टार में आज मातृ दिवस का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिसर खुशियों, मुस्कान और स्नेह से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए अनेक मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में माँ-बच्चों के बीच प्रेम, अपनापन एवं आत्मीयता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर सभी माताओं को मातृ दिवस सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की निदेशक शिल्पा मिश्रा ने कहा, “माँ बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं। बच्चों के जीवन में संस्कार, स्नेह एवं आत्मविश्वास का आधार माँ ही होती हैं। मातृ दिवस का यह आयोजन माताओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम का समापन सभी माताओं एवं बच्चों के साथ हर्ष एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।



