मथुरा

गोकुल में पशु से अश्लील हरकत करते युवक का वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गोकुल कस्बे में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यमुना किनारे गोकुल बैराज के पास एक युवक को पशु के साथ अश्लील हरकत करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ लोग यमुना किनारे मौजूद थे तभी उन्होंने एक युवक को शराब के नशे में पशु के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देखा। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी रवि महाराष्ट्र के औरंगाबाद का निवासी है जो गोकुल क्षेत्र के एक होटल में काम करता था। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button