पति को मौत के घाट उतार प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, मृतक के परिवार का आरोप।

मुरादाबाद। आरोप है कि मृतक राजीव अपनी पत्नी को प्रेमी से बात करने लिए मना किया करता था। घटना के बाद से रीनू फरार है। अगर उसने कुछ नहीं किया था तो उसे साथ होना चाहिए था। तेजी से दरकतें सामाजिक रिश्तों के बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के एक बेहद हैरतअंगेज और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद महिला प्रेमी संग उड़ चली। युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। माना जा रहा है कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है।
किराए के मकान में रहता था राजीव कुमार:
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजीव अपने परिवार से अलग अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था।मृतक के परिजनों ने राजीव की पत्नी रीनू पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने मृतक के शव को दिल्ली रोड पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की।लेकिन पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम नहीं लगने दिया। पुलिस ने बताया कि देखने से मृतक का शव चार या पांच दिन पुराना लग रहा था। शव से दुर्गंध आने लगी थी।
पत्नी अक्सर करती थी प्रताड़ित:
मझोली गली नं एक के रहने वाले राजीव को शादी रीनू से हुई थी। शादी के बाद दो बेटे पैदा हुए,जिसमें बड़ा बेटा (5) व छोटा बेटा (3) वर्ष का है। मृतक राजीव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगा। परिजनों का आरोप है कि राजीव की पत्नी रीनू उसे प्रताड़ित करती थी,और किसी अंजान लड़के से बात करती थी। इसी को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। एक हफ्ते पहले राजीव की पत्नी ने अपने तथाकथित प्रेमी को घर बुलाया था। जिसका पता राजीव को चल गया था। इसी को लेकर दोनों में काफी विवाद भी हुआ था। विवाद की सूचना पर प्रेमी भी आया था,जिसने राजीव के साथ मारपीट भी की थी। मृतक राजीव एक प्राइवेट फर्म में चेकर का काम किया करता था। इससे अपने परिवार की जीविका आसानी से चला रहा था। लेकिन बेवफा पत्नी ने सारा खेल हो खत्म कर दिया। मृतक की मां रुमालों देवी ने बताया कि आज सुबह राजीव की पत्नी घर आई थी,और उसने कहा था कि पिछले पांच दिन से राजीव घर नहीं आए हैं। यहां आए तो उसको खबर कर देना। उन्होंने मुझे रात 12 बजे घर से बाहर निकाल दिया था। मेरा बेटा बहुत सीधे स्वभाव का था। उसकी पत्नी की आशिकी चल रही थी। ऐसे में सवाल राजीव की पत्नी पर है कि जब वह उसके साथ किराए के मकान में बच्चों को लेकर रह रही थी तो उसको कैसे नहीं पता था कि राजीव कहां है या फिर पुलिस झूठ बोल रही है क्योंकि पुलिस ने शुरुआती जांच में शव को 4 से 5 दिन पुराना बताया।

बड़े भाई ने दी मौत की सूचना:
वहीं मृतक की भाभी पूनम ने बताया कि उनके पति ने उन्हें फोन करके बताया कि राजीव की मौत हो गई है। जब हम वहां पहुंचे तो बहुत दुर्गंध आ रही थी। हमारे वहां पहुंचने से पहले पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बाहर निकाल लिया था। अब से दो साल पहले राजीव को उसकी पत्नी घर में लड़कर बाहर रहने के लिए ले गई थी। उसका बाहर के लड़के से चक्कर चल रहा था। जिसको वह कभी कभी घर भी बुलाती थी। राजीव की मौत के पीछे उसकी पत्नी का ही हाथ है,उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजीव की हत्या की है।इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद भी होता था। राजीव अपनी पत्नी को प्रेमी से बात करने लिए मना किया करता था। घटना के बाद से रीनू फरार है। अगर उसने कुछ नहीं किया था तो उसे हमारे साथ होना चाहिए था।
कराई जा रही है जांच – एसपी सिटी
वहीं घटना पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर तिगरी से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर मझोला थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट को बुलाया है। वहां से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई गई है। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर ली गई है।जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।