गोड्डा

विदेशी कंपनियों की निर्भरता को छोड़कर अपनी माटी और अपने हुनर का करना होगा सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा स्थित मां योगिनी परिसर विवाह भवन में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जिला विचार वर्ग’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय, सह प्रांत संयोजक ज्ञानदेव टुडू, जिला संयोजक अजय चौबे, सह संयोजक राजेश कुमार झा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख ऋषभ कुमार जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं परम पूजनीय मां भारती और श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर  किया गया। ​इसके उपरांत ​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान संदेश देते हुए कहा कि स्वदेशी केवल एक नारा या वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का एक सशक्त राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। जब तक हम अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं करेंगे, तब तक देश की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। हमें विदेशी कंपनियों की निर्भरता को छोड़कर अपनी माटी और अपने हुनर का सम्मान करना होगा।
​​वहीं, प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय ने वैचारिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि
​भारत को पुनः विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित करने के लिए हमें अपनी आर्थिक नीतियों में स्वदेशी चिंतन को प्राथमिकता देनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह परम कर्तव्य है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वदेशी और राष्ट्रवाद का संदेश पहुचाएं, ताकि एक सशक्त और स्वाभिमानी भारत का निर्माण हो सके। ​​वैचारिक सत्र के उपरांत कार्यक्रम के समापन सत्र में स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक, रांची रौनक कुमार द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों, अतिथियों और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में हमेशा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और इसके प्रचार- प्रसार की ‘स्वदेशी शपथ’ दिलाई गई। ​​इस जिला विचार वर्ग में मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर, जिला पूर्णकालिक मोनू दूबे, खंड संयोजक अनिश केसरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख शुभेन्दू शेखर, खंड कार्यवाह ऋतिक जयसवाल, अभाविप के जिला संयोजक अंकित मिश्रा उपस्थित थे। इनके अलावा मंच के विभिन्न प्रखंडों से आए सक्रिय कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार, आयुष पांडेय, विकास पांडेय, मनीष महतो, अमर कुमार, नीतीश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button