शामली

थानाभवन थाना पुलिस की बड़ी सफलता : शराब तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
थानाभवन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को 24 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अंकुर पुत्र राजेश निवासी हसनपुर लुहारी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
थानाभवन पुलिस ने सट्टेबाज को दबोचा, नगदी और डायरी बरामद
थानाभवन थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शारिक पुत्र तारा निवासी लाल मस्जिद मोहल्ला को 300 रुपये नकद, पेन और सट्टा डायरी सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से सट्टे के कारोबार में सक्रिय था। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में सट्टा कारोबारियों में खलबली मच गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button