नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मनव्वर पुत्र नकीम निवासी गंदराऊ थाना कैराना को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगातार हो रही कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
