
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : नौतपा की गर्मी के बीच गुरुवार को खैरथल जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में दोपहर बाद तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। हरसौली कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और लू के कारण लोग परेशान थे, लेकिन अचानक बदले मौसम से लोगों को राहत मिली।
हरसोली निवासी अरविंद रोहिल्ला ने बताया हरसौली मे बड़े बेर के साइज के ओले लगातार पांच मिनट तक गिरे जिससे धरती पर ओलो की चादर नजर आई खैरथल जिले के अन्य क्षेत्रो मे भी बारिश के समाचार मिले है


