मथुरा
वृंदावन की परिक्रमा मार्ग पर ट्रक के प्रवेश करने पर हैड कांस्टेबल निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में पुरुषोत्तम मास में परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। बावजूद इसके परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन ड्यूटी तैनात पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे। इसी तरह लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बृहस्पतिवार को हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ में खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुरुषोत्तम मास में वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित किया है। साथ ही करीब 250 पुलिसकर्मियों को जगह-जगह तैनात किया गया है। ताकि कोई वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रवेश न कर सके। बावजूद इसके बाद पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रक, ट्रैक्टर, कार और ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को नेशनल टाइम्सः ब्यूरो ने इस समस्या को प्रमुख से प्रकाशित किया था। एसएसपी ने खबर पर संज्ञान लेकर सुनरख तिराहा वैरियर पर ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया है।



