मथुरा

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नौका विहार एवं पैदल भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मथुरा में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज (यम द्वितीया), गोपाष्टमी, अक्षय नवमी, देव प्रबोधनी एकादशी सहित अन्य पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने संयुक्त रूप से नौका विहार के माध्यम से बंगाली घाट से विश्राम घाट तक यमुना नदी एवं उसके किनारे स्थित घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्नान व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा जल पुलिस एवं गोताखोरों की तैनाती के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पर्वों के दौरान यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं बचाव के सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विश्राम घाट से होली गेट तक पैदल भ्रमण कर प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आमजन के आवागमन, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल चलकर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया हो। उन्होंने कहा कि जनपद मथुरा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के कारण आगामी पर्वों पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन होता है। विशेष रूप से भाईदूज (यम द्वितीया) के अवसर पर यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button