बेतुल

बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों को कुशल श्रेणी में रखने की मांग

महाप्रबंधक के साथ बिजली कर्मचारी महासंघ की बैठक में वेतन, भत्तों और ऑपरेटरों की कमी का मुद्दा उठा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। बिजली कर्मचारी महासंघ वृत बैतूल की बिजली कंपनी के महाप्रबंधक के साथ 5 नवंबर को बैठक संपन्न हुई। इसमें लंबे समय से कार्यरत, कार्यदक्ष और पात्र अकुशल आउटसोर्स कर्मचारियों को शीघ्र कुशल श्रेणी में रखने की मांग उठाई गई, ताकि उन्हें नियमानुसार उच्च श्रेणी का वेतन और अन्य लाभ मिल सकें।
बैठक में सब स्टेशन संचालन के लिए ऑपरेटरों की कमी की समीक्षा की गई। साथ ही कर्मचारियों के लंबित त्योहारों के अतिरिक्त वेतन और यात्रा भत्ते का शीघ्र भुगतान करने पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने सभी विषयों पर प्राथमिकता से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में महासंघ के वृत अध्यक्ष चंद्रभान पंडाग्रे, सचिव विजय यादव, उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष बाबूलाल पवार, संतोष शिंदे, दक्षिण संभाग अध्यक्ष वरुण भोयर, सचिव उदित शर्मा और उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button