मथुरा

धनतेरस पर पीतल-तांबे के बर्तन की बढ़ी मांग

लेजर डिजाइन पर फिदा ग्राहक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा में धनतेरस से पहले बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग घरों के लिए नए बर्तन खरीदने में जुटे हैं। स्टील के साथ पीतल और तांबे के बर्तनों की भी अच्छी मांग है। दुकानों पर पारंपरिक बर्तनों के अलावा आधुनिक डिजाइन के बर्तन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। खासकर लेजर डिजाइन वाले बर्तन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। बाजार में स्टील के बर्तनों की कीमत 220 से 700 रुपये प्रति किलो तक है। इनकी गुणवत्ता 202, 304 और 430 ग्रेड के आधार पर तय होती है। वहीं पुरानी पीतल 700 से 850 रुपये और नई पीतल 1000 से 1800 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पुराने तांबे का भाव 1000 से 1300 रुपये और नए तांबे की कीमत 1700 से 2200 रुपये प्रति किलो तक है। बर्तनों की दुकानों पर अधिकांशत: ग्राहक पूजा में प्रयोग होने वाले आवश्यक पात्र खरीद रहे हैं। इस समय दीप लालटेन काफी पसंद आ रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button