गोड्डा
चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो स्वच्छता माहवारी को लेकर किशोरियों व महिलाओं को साफ सफाई को लेकर किया गया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। पेयजल एवं स्वच्छता अभियान के तहत बसंतराय प्रखंड के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द गांव में जलसहिया मोनी कुमारी द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों एवं महिलाओं को मानसिक धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई माहवारी स्वच्छता केवल किशोरियों एवं महिलाओं तक सीमित विषय नहीं बल्कि यह पूरे समाज कि जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। ताकि समाज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकास हो सके। इस दौरान माहवारी स्वच्छता शपथ-पत्र के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता अपनाने, माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इससे सही जानकारी समाज तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, इसे लेकर चुप्पी या शर्म नहीं बल्कि जागरूकता जरूरी है।
जलसहिया मोनी कुमारी ने कहा कि जागरूकता के अभाव में कई महिलाएं एवं किशोरियां स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का ऊसामना करती हैं। ऐसे अभियान के माध्यम से उन्हें स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही माहवारी के दौरान साफ-सफाई, साबुन से हाथ धोने एवं स्वच्छ सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।



