गोड्डा

राम मंदिर में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाईम्स व्यूरो
ठाकुरगंगटी(गोड्डा ): प्रखंड क्षेत्र के चांदा ग्राम के राम मंदिर में राम, सीता, लक्ष्मण, गणेश भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में चार घोड़े, झंडा, बैनर, रथ, झांकी, ढोल, बाजे 1001 कलश यात्रियों के साथ शामिल थे। कलश यात्रा राम मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, चांदा ग्राम के झामेश्वर नाथ शिव मंदिर के निकट नदी में कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद चांदा ग्राम होते हुए परासी चौक महुआरा शिव मंदिर की परिक्रमा करने के बाद कलश यात्रा पुनः वापस राम दरबार मंदिर परिसर में पहुंची, वहां विधिवत कलश की स्थापना की गई। उसके बाद पूजा पाठ का कार्य प्रारंभ हुआ पश्चात जलाधिवास, कुलदेवी पूजन किया गया। आगामी 30 अप्रैल बुधवार को विधिवत चारों प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कलश यात्रा में आयोजनकर्ता सपत्नीक ठाकुर रंजन सिंह, जिला परिषद सदस्य सह पूर्व चेयरमैन निरंजन कुमार पोद्दार, मुखिया अवधेश कुमार ठाकुर, पंचायत समिति सदस्या संजू देवी, थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, सहायक घनश्याम राय, चपरी पंचायत के मुखिया पति प्रफुल्ल कुमार महतो, सामाजिक कार्यकर्ता मनमीत पोद्दार, निलेश कुमार, ऋषभ सिंह झारखंडी, कुमार आनंद, विकास सिंह, छोटू सिंह, विजय कुमार सिंह, मिथिलेश ठाकुर,सुमन शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, निरंजन सिंह,दिलीप मिश्रा, अंकित कुमार झा, रणवीर सिंह, वाल्मीकि यादव, सुमन रानी सिंह, रेखा देवी, सुहाना कुमारी, मधु कुमारी, राखी देवी, शांति देवी, रंजू देवी आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button